• April 27, 2025
 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को एडीजी जोन ने किया पुरस्कृत
  • स्वर्गीय मार्कंडेय चंद्र स्मृति 25,000 इनामी बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेेेता खिलाड़ियों को एडीजी जोन ने किया पुरस्कृत
  • 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेले गए लेविन्स एकेडमी धर्मपुर में जिला स्तरीय बैडमिंटन मैच

खबरी इंडिया,गोरखपुर। स्वर्गीय मारकंडे चंद्र स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता 28 दिसंबर से आज बृहस्पतिवार 30 दिसंबर तक चली।
लेविन्स एकेडमी धर्मपुर निकट लिटिल फ्लावर अंडर 11,13,15,17,19 मेंस व वेटरन महिला व पुरुष जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मैच के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी जोन अखिल कुमार ने स्वर्गीय मार्कंडेय चंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता में सम्मिलित विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। आयोजक अध्यक्ष एमएलसी सीपी चंद के छोटे भाई अरुण चंद द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। अध्यक्ष जिला बैडमिंटन संध मकटेश्वर नाथ पांडेय, आयोजक सचिव अयान खान ने मुख्य अतिथि को बुके दे कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य अतिथि एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुरस्कार वितरण कर जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्‍होंने कहा क‍ि लेविन्स एकेडमी के बैडमिंटन खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर अपने जनपद गोरखपुर का नाम रौशन कर रहे हैं। प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुुए कहा कि उभरते खिलाड़ी अपने जिले व प्रदेश तथा देश का नाम रौशन करें। खेल भावना से खेलने वाला खिलाड़ी विजेता होता है जो खिलाड़ी आज हारा है वही आगे चल कर विजेता होता हैं। इसलिए हारे हुए खिलाड़ी को कभी निराश नहीं होना चाहिए। खेल भावना से अपने खेल को कड़ी मेहनत लग्न जारी रखना चाहिए आगे चलकर वही विजेता होता है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

प्रबंधक लेविस एकेडमी रेमी चंद्रा ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया
इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष मक्तेश्वर नाथ पांडेय सचिव जिला बैडमिंटन संघ राजीत श्रीवास्तव प्रबंधक लेविंस एकेडमी रेमी राजेश सिंह सहित अन्य बैडमिंटन खेल प्रेमी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में दिग्विजय यादव व चंदन तिवारी मैच को संपन्न कराया।
आज खेले गए फाइनल मैच में अंडर 11 बालिका सिंगल में सिमा ने शुभी सिंह को 30 ,14 से हराया। अंडर 13 बालिका सिंगल आदित्या यादव ने शाहिना खातून को 30,11 से हराया। अंडर 15 बालिका सिंगल आदित्या यादव ने साक्षी पाल को 30 18 से हराया। अंडर-17 बालिका सिंगल आदित्य यादव ने साक्षी थापा को 15,9 15,10 से हराया। अंडर 19 बालिका आदित्या यादव ने साक्षी थापा को 15,11-15,8 से हराया।
अंडर 11 बालक हुसैन अंसारी ने शुभ को 30 ,14 से हराया।
अंडर 11 बालक डबल हुसैन अनिकेत की जोड़ी ने युसूफ व रौनक को 1115 -15 12-15 3 से हराया। अंडर 13 सिंगल बालक हुसैन अंसारी ने अनुराग यादव को 21-10 21-7 से हराया अंडर 15 बालक अभिषेक कुशवाहा ने सूरज यादव को 15 815 9 14-15 से हराया। अंडर 15 डबल सूरज यादव व श्रेयांश की जोड़ी ने मोहम्मद आतीफ व मुदस्सीर को 21-16 21-14 से हराया। ओमेंस सिंगल आदित्या यादव ने साक्षी थापा को हराया। ओमेंस डबल आदित्य यादव व ज्योति गुप्ता की जोड़ी ने साक्षी थापा वंशिका को हराया। मेंस सिंगल अविरल यादव ने चन्दन यादव को हराया। वहीं मेंस डबल चन्दन यादव व शिवम श्रीवास्तव की जोड़ी ने हरिओम यादव व एस कुमार सिंह को हराया।

Youtube Videos