• January 17, 2025
 फाग महोत्सव” में उड़े अबीर और गुलाल, स्वयंसेवकों ने ढोल मजीरे संघ गाए फाग

खबरी इंडिया, गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वधान में “फाग महोत्सव” शुक्रवार को सूर्यकुंड धाम सरोवर परिसर में आयोजित किया गया। फाग गीतों संग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरों को बधाइयां दी। यहां सबसे पहले फूलों की होली खेली गई। उसके बाद अबीर-गुलाल उड़ाकर प्रेम और भाईचारे की एक ऐसी होली मनाई गई जहां आम और खास का भेदभाव भुलाकर सब एक ही रंग में रंग गए। इस बीच भजन गीतों का दौर चलता रहा। लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद होली गीतों पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व अमरदीप कर रहे थे। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भाग कार्यवाह दुर्गेश जी ने किया। आभार व्यक्त भाजपा युवा नेता शीतल मिश्र ने किया। संचालन भाग सह शारीरिक प्रमुख अनूप ने किया।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

 स्वयंसेवको ने जमकर होली खेली

सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से “फाग उत्सव” सूरजकुंड धाम सरोवर परिसर पर शुक्रवार को मनाई गई। यहां संस्कार युक्त अनुशासन से परिपूर्ण होली खेली गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री रामय जी ने अबीर गुलाल लगाकर की। फाग गीतों के साथ पहले फूलों से होली खेली गई, फिर अबीर और गुलाल उड़ाकर होली मनाई। होली का पर्व अपने अनोखे अंदाज में मनाई गई। माहौल प्रेम-सौहार्द और भाईचारे से परिपूर्ण रहा। इसके बाद मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक अजय जी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा बौद्धिक के बाद फाग गीतों का सिलसिला शुरू हो गया। जहां सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का मिसाल कायम किया। इस दौरान लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और मनोज मिहिर के फाग गीतों पर लोग मस्ती से झूम रहे थे।

मुख्य अतिथि का बौद्धिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के सह प्रचारक अजय ने कहा कि फाल्गुन महोत्सव भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। जिसे विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं। सूर्यकुंड धाम परिसर में शुक्रवार को आयोजित “फाग उत्सव” मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि फागुन में प्रत्येक जीव जंतु में नए किरणें जागृत होती है। जैसे फागुन में सभी वट वृक्ष अपने पुराने पत्तों को छोड़ देते हैं और उसमें नये पत्तों का विकास होता है। उसी प्रकार प्राकृतिक में जब परिवर्तन होता है तो उसके साथ समाज में भी परिवर्तन दृष्टिगोचर होता है। उन्होंने राक्षसी स्वभाव वाले हिरण्यकश्यपू और सरल मृदुभाषी बालक भक्त प्रहलाद की कथा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि फागुन से एक बात सामने जरूर आती है कि दुराचारी कितना भी बड़ा बलशाली क्यों ना हो परंतु जीत हमेशा सत्य की ही होती है। उन्होंने होलिका दहन का चर्चा करते हुए कहां की होलिका जिसे नहीं जलने का वरदान मिला था। उसी के गोद में बैठे भक्त प्रहलाद जो भगवान के प्रिय भक्त थे जलते हुए आग से बच कर निकल जाते हैं और होलिका जलकर भस्म हो जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का भी संदेश देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री रामय , वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्र, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री पंकज, सह भाग संघचालक डॉ आशीष, भाग कार्यवाह दुर्गेश, सह भाग कार्यवाह सुधीर, नगर संघचालक हरिनारायण विश्वकर्मा, नगर कार्यवाह नागेन्द्र, भाग प्रचारक राजकुमार, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज तिवारी, सह नगर कार्यवाह मुकेश, समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, कामेश राय, भाजपा युवा नेता शीतल कुमार मिश्र, प्रतीक, दिव्य प्रताप सिंह, अभयनंदन, चमन, अशोक, जीतेंद्र, भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री समरेन्दु सिंह, सिद्धि गुप्ता, कुमकुम, लाली, राधा, सुहानी, रिमझिम, प्रांजलि, भाजपा नेता प्राण तिवारी, नगर कार्यवाह राकेश, भाग शारीरिक प्रमुख सतीश, नगर कार्यवाह हरीशचन्द्र, त्रिपुरारी तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

Youtube Videos

Related post