• January 21, 2025
 पिछले 24 घंटे में 2.58 लाख नए केस, 1.51 लाख मरीज ठीक हुए; दिल्ली में केस 13% घटे

Coronavirus Third Wave: देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब स्थिर होने लगे हैं और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शायद जल्द ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर खत्म हो जाएगी। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीज हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 2,71,202 मामले आए थे।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र: मुंबई में संक्रमण दर 30% से घटकर 13.7% हुई
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41327 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,386 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल एक्टिव केस 2.65 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 72.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,808 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.67% है। इधर, अच्छी खबर यह है कि मुंबई में रोज की संक्रमण दर 30% से घटकर 13.7% रह गई है। हालांकि, महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स का कहना है कि कोरोना पीक पर पहुंच गया या पीक खत्म हो रहा है, यह जानने के लिए 1 हफ्ते इंतजार करना होगा।

2. कर्नाटक: एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार
यहां रविवार को 34,047 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5902 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 32.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,431 लोगों की मौत हो गई। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। अब यहां 1,97,982 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.29% हो चुका है।

3. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.04%​ हुआ​​​​​​
यहां रविवार को 24 घंटे के दौरान 23,975 नए मामले सामने आए, जबकि 11469 मरीज ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 29.39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,989 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,42,476 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.04% हो गया है। इसे पहले शनिवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 16% था।

4. दिल्ली: शनिवार के मुकाबले रविवार में 13% केस घटे
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,286 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को मिले 20,718 केस से 13% कम है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 27.87% है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 21,846 मरीज ठीक भी हुए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 89819 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 17.09 लाख हो गई है, जिनमें से 15.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,363 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. पश्चिम बंगाल: अब तक 18.89 लाख लोग संक्रमित
पश्चिम बंगाल में शनिवार को 14,938 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 9973 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.73% है। राज्य में अब तक कुल 18.89 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.17 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 20,088 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 60 हजार 305 हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में फिलहाल सक्रिय मामले 16,56,341 हैं और 3,52,37,461 की रिकवरी हो चुकी है। अभी तक देश में कोरोना संक्रमण के कारण 4,86,451 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया है कि देश में अभी तक कुल वैक्सीनेशन 1,57,20,41,825 हुआ है और ओमिक्रोन के मामले अभी तक 8,209 दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली मुंबई में लगातार कम हो रहे केस
दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब कम होना शुरू हो गए हैं। ऐसे में यह सवाल भी सामने आने लगे हैं कि क्या इन दोनों महानगरों में कोरोना का पीक आ गया है या सिर्फ कोरोना टेस्ट में कमी आई है? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक आ चुका है और जल्दी ही कोरोना केस राजधानी में घटना शुरू हो सकते हैं।
फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर की पीक
वहीं दूसरी ओर नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल कमेटी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में तीसरी लहर पीक पर होगी। समिति ने यह भी कहा है कि हालांकि तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। एक बार जब ओमिक्रॉन डेल्टा को मुख्य संस्करण के रूप में बदलना शुरू कर देता है, तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे और ओमाइक्रोन संस्करण तीसरी लहर का कारण बनेगा। देश में कोरोना की तीसरी लहर जरूर आ गई है. लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है।

अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

1. राजस्थान
यहां रविवार को 9,669 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4686 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,005 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 63,405 हैं।

2. मध्य प्रदेश
यहां रविवार को 6,380 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1785 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 8.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,545 लोगों की मौत हो गई। 30,109 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 17138 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 8802 लोग ठीक हुए और 10 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,963 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 103474 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब
यहां रविवार को 7,318 लोग संक्रमित पाए गए। 3704 लोग ठीक हुए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,769 लोगों की मौत हो गई। कुल 41,250 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा
यहां रविवार को 8,900 लोग संक्रमित पाए गए और 4,361 लोग ठीक हुए। यहां 6 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,104 लोगों की मौत हो गई। कुल 51,253 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
यहां रविवार को 10,150 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 6096 ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 9.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,159 लोगों की मौत हो गई। कुल 63,610 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 3963 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3303 लोग ठीक हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,654 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,792 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार
यहां रविवार को 5410 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5809 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,136 लोगों की मौत हो गई। कुल 35,508 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9. झारखंड
यहां रविवार को 2,776 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4114 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,203 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,747 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Youtube Videos