• March 17, 2025
 24 घंटे में 2.38 लाख नए केस, 310 मरीजों की मौत; केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने की सलाह दी

कोरोना के केसों में गिरावट के बाद केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने की सलाह दी है। केंद्र ने कहा कि टेस्टिंग बढ़ाने से महामारी की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा और नागरिकों के लिए जरूरी एक्शन तुरंत लिए जा सकेंगे।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

उधर, एक्सपर्ट ने कहा है कि मुंबई में ओमिक्रॉन की लहर थमना शुरू हो गई है, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में इसका असर मार्च तक देखा जाएगा। पूरे देश के लिए अगले दो हफ्ते महत्वपूर्ण हैं। महामारी विशेषज्ञ डॉ. गिरिधर बाबू ने कहा कि ओमिक्रॉन की लहर को पीक पर पहुंचने में अमूमन 3 हफ्ते का समय लगता है। डेल्टा वेव के मुकाबले इसके पीक पर पहुंचने की रफ्तार तीन गुना ज्यादा है।

सोमवार को देश में आए 2.38 लाख मामले
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले घटे हैं। सोमवार को कोरोना के 2 लाख 38 हजार 18 नए केस मिले हैं। इस दौरान 305 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 57 हजार 421 मरीज ठीक भी हुए। देश में फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या 17 लाख 36 हजार 628 है। इससे पहले रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए केस दर्ज किए गए थे। रविवार के मुकाबले सोमवार को 20,071 कम मामले आए हैं।

देश में 10 जनवरी से अब तक 50 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशनरी डोज लगाया जा चुका है। इसकी जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने दी।

उन्होंने ट्वीट किया- नया दिन, नई उपलब्धि! 10 जनवरी से अब तक देश में 50 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाया जा चुका है। जो लोग इस वैक्सीन डोज के लिए एलिजिबल हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि अपना डोज जल्द से जल्द लें।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल एक्टिव केस:
 17,36,628
कुल संक्रमित : 3,76,16,855
कुल रिकवरी: 3,53,84,922
कुल मौतें: 48,67,57

दिल्ली में लगातार चौथे दिन नए केस में गिरावट
दिल्ली में सोमवार को 12,527 नए कोरोना मामले दर्ज हुए। यह लगातार चौथा दिन है जब डेली केस में गिरावट हुई है। 13 जनवरी को 28,867 नए केस दर्ज हुए थे, 14 जनवरी को 24,343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20,718, 16 जनवरी को 18,286 मामले और 17 जनवरी को 12,527 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 27.99% है। यहां रविवार के मुकाबले एक्टिव केस में 5,837 की गिरावट आई है। रविवार को 89,819 मामले दर्ज हुए थे, जो सोमवार को घटकर 83,982 रह गए।

Youtube Videos