• April 20, 2025
 शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है बीजेपी- ममता बनर्जी
08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039
>नंदीग्रामः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है। सुश्री बनर्जी ने इसी के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं।
तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, ‘‘ भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है। अमित शाह ट्वीट करके  कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे।’’ उन्होंने कहा कि बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं होता। वह ( अधिकारी) ‘न घर का रहा न घाट का।’ तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्र की। पिछले महीने एक कथित हमले में उनके घायल हो जाने के बाद उनका यहां यह पहला रोडशो था।
सुश्री बनर्जी ने खुदीराम मोड से नंदीग्राम ब्लॉक-2 के ठाकुर चौक तक पद यात्र की। इसमें  हजारों लोग इसमें शामिल हुए, वे तृणमूल का झंडा लिए हुए थे। दूसरे चरण के दौरान एक अप्रैल को यहां होने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो यहां से अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी से खिलाफ खड़ी हुई हैं।  अधिकारी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इससे पहले सुश्री बनजी ने बंगाल में पहले चरण के हुए चुनाव में 30 में से 26 सीटें जीतने के श्री शाह के दावे को लेकर उन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को उस चरण में एक भी सीट नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चांदीपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरी 30 सीटें जीत लेने का दावा क्यों नहीं करती, क्या चार सीटें उसने कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी हैं।

Youtube Videos

Related post