
गोरखपुर
सीएम सिटी गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले 8 दिनों में 7 हत्याओं के बाद गोरखपुर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुलरिहा थाना के नारायणपुर स्थित गांव के निवासी बृजेश सिंह की शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह चुनाव प्रचार कर अपने गांव से गोरखपुर वापस लौट रहे थे। वह अपने गांव के पूर्व प्रधान और भाजपा के सेक्टर प्रभारी थे। इस बार सीट अनारक्षित होने की वजह से वह फिर से प्रधान पद केे दावेदार थे।
गांव से चुनाव प्रचार कर रात 11 बजे के आसपास गोरखपुर शहर में अपने आवास पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश में गांव के बाहर घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे समर्थकों और परिवार के लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Youtube Videos
















