• February 18, 2025
 आप और भाजपा ने दिल्ली को किया बर्बाद – दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव में जनता करेंगी इन दोनो पार्टियों को साफ। – अनिल भारद्वाज

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में   मुख्यमंत्री के पूर्व संसदीय सचिव  अनिल भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव के पांचों वार्डों के चुनाव के परिणाम से न तो कोई सरकार बनेगी और न ही किसी की सरकार गिरेगी। लेकिन जिस तरह से भाजपा और आप पार्टी ने मिलकर दिल्ली के विकास की गति को रोका है, उसमें हम दिल्ली की जनता से अपील करते है कि उपचुनाव में दोनों पार्टियों को हराकर कांग्रेस को मौका दें, जिससे विपक्ष की आवाज और मजबूत हो सके।   भारद्वाज ने कहा कि निगम उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी पांच वार्डों की बात, एक नई शुरुआत  और  कांग्रेस का हाथ दिल्लीवासियों के साथ अभियान के साथ भाजपा के 14 वर्षों के भ्रष्ट शासन और 7 वर्षों से दिल्ली  की सत्ता पर आसीन अरविन्द केजरीवाल की सरकार के कुशासन और उनकी विफलाओं उजागर करके जनता से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील करेगी। संवाददाता सम्मेलन में नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी  रोमेश सब्बरवाल भी मौजूद थे।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो सत्तासीन है और दोनो जवाबदेही के नाम पर आरोप प्रत्यारोप के नाम पर नूरा कुश्ती करती नजर आती है। पिछले लम्बे समय से दिल्ली की अरविन्द सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम नए-नए तरीके ढूंढकर एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहें है। भाजपा जहां अरविन्द सरकार पर उसे फंड आंवटित न करने और अरविन्द सरकार के द्वारा जल बोर्ड व अन्य भ्रष्टाचारों को उजागर कर रही है वहीं दूसरी ओर दिल्ली की केजरीवाल सरकार भाजपा पर निगम में 2600 करोड़ के घोटाले को उजागर करने के साथ फंड मुहैया कराने की बात कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर के घर को अवैध बता रही है। उन्होंने कहा कि दोनो सत्तासीन सरकारों को एक दूसरे पर आरोप लगाने की बजाए जांच  एजेंसियों के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार का खुलासा दिल्लीवासियों के सामने उजागर हो सके।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि सिटीजन चार्टर की बात करने वाली अरविन्द सरकार दिल्लीवासियों को सुविधाऐं मुहैया कराने में पूरी तरह से विफल रही है और सत्ता में आने के लिए शासन में पारदर्शिता, जनलोकपाल और भ्रष्टाचार मुक्ति की बात करने वाले आज जनता की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकारें है और यह सभी जानते है कि ऐसी सरकारें दिल्ली के कल्याण के लिए कुछ नही करेंगी, क्योंकि आज डीजल और पेट्रोल की दरें आसमान छू रही है परंतु वेट ओर एक्साईज को कम नही किया जा रहा है।  अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी जनहित और जन कल्याण के मुद्दों से ध्यान हटाकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अरविन्द सरकार जब से सत्ता में आई है दिल्ली में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाऐं, इन्फ्रास्ट्रक्चर, विकास सभी क्षेत्रों कुछ नही हुआ है। दिल्ली में कर्मचारी वेतन न मिलने पर हड़ताल कर रहे है, सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, कूड़े के ढेर लगे है, वृद्धों को पेन्शन नही मिल रही है, रोजगार बंद है, नए अवसर प्रदान नही किए जा रहे है।

Youtube Videos

Related post