• February 15, 2025
 जन सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान-आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज मॉडल टाउन विधानसभा के संगम पार्क, मॉडल टाउन एवं कमला नगर मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास बैठक की और संगठात्मक एवं सामायिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा एवं जिला अध्यक्ष विकेश सेठी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों से संगठात्मक वृत लिया।पार्षद जोगीराम जैन एवं सीमा गुप्ता ने अपना पार्षद कार्य वृत रखा।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

आदेश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिल्ली में कोविड पुनः पैर पसार रहा है पर यह दुखद है कि दिल्ली सरकार स्थिति को समझने एवं उससे निपटने में उतनी सजग नहीं नजर आ रही जितना होना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल सरकार ने लापरवाही बरतते हुए अधिकांश कोविड समर्पित अस्पताल बंद कर दिए हैं जिस कारण मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में विलंब होता है तथा मृत्यु दर बढ़ रहा है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को पुनः कोविड समर्पित अस्पताल चालू करने चाहिए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जन सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की वह पुनः जन सेवा के लिए कमर कस लें और इस बार लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने का बड़ा दायित्व उन पर है।

Youtube Videos

Related post