• April 21, 2025
 गाज़ियाबाद में महिला ने 4 बच्चो को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

गाजियाबाद। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की कवायद शुरू हो गयी है, वहीं गाजियाबाद में एक महिला ने सोमवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जिनमे तीन लड़के तथा एक लड़की हैं। सभी शिशु व उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

दरअसल, 12 जुलाई को रात्रि 3 बजे कमला नेहरू नगर गाजियाबाद निवासी एक महिला को यशोदा अस्पताल नेहरू नगर गाजियाबाद के इमरजेंसी में लेबर पेन के कारण लाया गया था। प्राथमिक उपचार एवं जांचों को सम्पन्न कर महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया। यशोदा अस्पताल की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा एवं उनकी टीम ने तुरंत ही मरीज का उपचार शुरू कर दिया।

ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ (मेजर) सचिन दुबे ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध रहे। डॉ शशि अरोरा ने इस गहन ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया एवं महिला के चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया, जिसमें ती लड़के एवं एक लड़की थी। जन्म के तुरंत बाद चारों बच्चों को डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में नर्सरी में भेज दिया गया।

डॉ.शशि ने बताया कि ऐसे चार बच्चों की डिलीवरी में जच्चा एवं बच्चा पर जान का खतरा बना रहता है एवं सफलतापूर्वक डिलीवरी के बाद बच्चों के लिए अत्याधुनिक नर्सरी एवं कुशल नेतृत्व की आवश्यकता रहती है। उधर इस अभूतपूर्व एवं सफल ऑपरेशन करने के संदर्भ में यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोरा ने डॉ शशि अरोरा एवं डॉ सचिन दुबे को ढेर सारी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यशोदा अस्पताल नेहरू नगर गाजियाबाद का नवजात शिशु विभाग विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से जनपद वासियों के लिए उपलब्ध है एवं उनका यह प्रयास रहा है कि किसी जनपदवासी को नवजात शिशु के इलाज के लिए दिल्ली का रुख न करना पड़े।

Youtube Videos

Related post