• February 15, 2025
 अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘कर्म पुत्र’ का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई/पटना। ‘गुंडा’ फेम अभिनेता विनोद यादव ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘कर्म पुत्र’ का टीजर रिलीज किया था। अब उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म में विनोद काफी खूंखार नजर आ रहे हैं। वैसे तो अभी फिल्म का फर्स्ट लुक ही सामने आया है लेकिन लगता है कि इस फिल्म में भी विनोद ने शानदार अभिनय किया है। साथ ही फिल्म की स्टोरी भी जबरदस्त मालूम पड़ती है। फिल्म में विनोद के अपोजिट माही खान नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म के टीजर में वो नजर नहीं आईं थीं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म में माही का किरदार भी काफी जबरदस्त है। माही ने कई फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है और इस समय तो वे काफी व्यस्त नजर आ रही हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोग मौजूद थे। इसमें फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श भी शामिल हैं। बख्श पहले भी विनोद यादव के साथ गुंडा में काम कर चुके हैं। कर्म पुत्र फिल्म के निर्माता वी. कुमार और सह निर्माता साक्षी विनोद यादव हैं। वहीं यह फिल्म विकाश विश्वकर्मा ने लिखी है। इसके सिनेमेटोग्राफर संतोष सिंह, डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता हैं। (आईएएनएस)

Youtube Videos